बॉलीवुड

Bhediya Movie Public Review: दर्शकों को एवरेज लगी वरुण धवन की फिल्म, बोले 'बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी...'

Bhediya Movie Public Review: फिल्म भेड़िया (Bhediya) का फर्स्ट-डे, फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों को वरुण धवन (Varun Dhawan) का काम काफी पसंद आया है। दर्शकों का कहना है कि वरुण ने अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है लेकिन उनकी मेहनत को अच्छी कहानी का साथ नहीं मिला है। फिल्म भेड़िया की कहानी लगातार बांधने में कामयाब नहीं रहती है।

Image

Bhediya Movie Public Review:

Bhediya Movie Public Review: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की नई फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म भेड़िया से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि यह मूवी अमर कौशिक ने बनाई है। अमर कौशिक लगातार दर्शकों को अलग तरह की फिल्में दिखा रहे हैं, जिस कारण दर्शकों को उम्मीद है कि भेड़िया (Bhediya) में उन्हें एक बार फिर से नई कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों की मानें तो भेड़िया में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने शानदार अदाकारी की है लेकिन इसकी कहानी इतनी कमजोर है कि उनकी नजरें स्क्रीन से हटने लगती हैं।

भेड़िया के दर्शकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'फिल्म में वरुण धवन ने अच्छी अदाकारी की है। वो अच्छी एक्टिंग करता है लेकिन कहानी में दम नहीं है। फिल्म की कहानी कमजोर है, जिस कारण मजा नहीं आता है।' जब ऑडियंस से पूछा गया कि क्या भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी तो उन्होंने कहा, 'नहीं भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाएगी। भेड़िया की कहानी में दम नहीं है, जिस कारण इसका बिजनेस कम ही रहेगा।'

वैसे ऐसा नहीं है कि सभी दर्शकों को फिल्म भेड़िया खराब ही लग रही है। कई सारे दर्शक ट्विटर पर फिल्म भेड़िया की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म भेड़िया की तारीफ करने वाले दर्शकों ने बताया है, 'वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया एक ओरिजनल कहानी लेकर आई है, जिसे देखने में काफी मजा आता है। फिल्म भेड़िया में नयापन है, यह घिसी-पिटी बॉलीवुड मूवी नहीं है।' दर्शकों का फिल्म भेड़िया की कहानी को लेकर अलग-अलग मत है लेकिन सभी वरुण धवन और कृति सेनन की अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि इन दोनों कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की है, जिसके लिए इनकी तारीफ बनती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article