Shah Rukh Khan on Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के सबसे बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) कल 13 नवंबर 2022 को 25 साल के हो गए हैं। बीते कुछ समय से आर्यन खान कुछ गलत चीजों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। शाहरुख खान और आर्यन खान के बीच का रिश्ता लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। शाहरुख खान ने भी इस बात को कई बार बताया है कि वह एक कूल डैड हैं। इस बीच शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान आर्यन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे, जिनको जानकारी आपको भी हैरानी हो सकती है।
आर्यन को हिन्दी गालियां सिखाते है शाहरुख!
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि आर्यन और उनका रिश्ता काफी कूल है। शाहरुख के खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं एक कूल डैड हूं, जब मैं आर्यन के साथ होता हूं तो कभी-कभी हम बस शॉर्ट्स पहनकर साथ में लेटते हैं और एक दूसरे को गंदे जोक्स सुनाते हैं। वो मुझे यह बताने के लिए काफी उत्सुक होता है कि उसने एक नई हिंदी की गाली सीखी है। अब मैं खुद दिल्ली से हूं और मुझे काफी सारी हिंदी की गालिया आती है। तो जब भी मुझे वो कोई गाली बताता है तो मैं उस गाली का एक नया वर्जन उसे समझाता हूं’। शाहरुख खान का ये बयान काफी वायरल हुआ था, और फैंस को ये थोड़ा अटपटा भी लगा।
इसके साथ ही एक बार जब शाहरुख से पूछा गया था कि अगर उनका बेटी किसी लड़की को किस करे तो आप कैसे रिएक्ट करोगे? जिसको लेकर शाहरुख ने मजाक करते हुए बयान दिया था कि वह आर्यन के होठों को काट फेकेंगे। इससे पहले शाहरुख ने ऐसा ही जवाब अपनी बेटी सुहाना कि लिया भी दिया था कि अगर कोई लड़का उसे किस करता है तो वह उस लड़के के होठों का काट फेकेंगे।
शाहरुख खान अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि शाहरुख 25 जनवरी 2023 को अपनी फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है।
