बॉलीवुड

शाहरुख खान नहीं भाईजान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करतीं दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों नहीं बनी बात?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 9, 2022, 09:43 PM IST

दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर का काफी शानदार रहा। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुडे में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सबसे पहले सलमान खान ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी।

Image

deepika padukone (image: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने ओम शांति ओम (Om Shanti Om) की शांति प्रिया, बाजीराव की मस्तानी और रामलीला में लीला के किरदार से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। एक्ट्रेस ने फिल्म में डबल रोल निभाया था। दोनों ही कैरेक्टर में एक्ट्रेस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका की पहली फिल्म शाहरुख के साथ नहीं, सलमान खान (Salman Khan) के साथ होती। एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था।

सलमान संग होता दीपिका का डेब्यू

दीपिका ने पीटीआई को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान ने मुझे अपनी फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उस समय बहुत यंग थी। मैं उस समय कैमरा के सामने आने के लिए तैयार नहीं थी। मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। उनकी फिल्म में काम करना बहुत बड़ी बात थी। हमें स्क्रीन पर साथ में आने में समय लग रहा है, इसका मतलब है कुछ खास हमारा इंतजार कर रहा है। ओम शांति ओम को रिलीज हुए दो साल हो गए थे, उसके बाद सलमान ने फिर दीपिका को फिल्म ऑफर की थी। लेकिन बात नहीं बन पाई। वो कहते हैं, न जब जो होना होता है वो होता है।

शाहरुख संग इन फिल्मों में नजर आईं दीपिका

शाहरुख दीपिका इसके बाद हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस में साथ नजर आए थे। अब दोनों की जोड़ी जल्द पठान में नजर आएंगी। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका शाहरुख की फिल्म जवान में भी कैमियो रोल में नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article