Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। पहले जानकारी सामने आई थी कि दोनों 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे लेकिन अब माना जा रहा है कि दोनों 15 अप्रैल की रात यानी 16 अप्रैल को सात सात फेरे लेंगे। हालांकि उनके वेडिंग वेन्यू को लेकर भई नए अपडेट सामने आ रहे हैं।
इस डिजाइनर के आउटफिट पहनेंगी नीतू!
रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बात करें तो वो बेटे की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शादी के लिए अपने आउटफिट भी तैयार करवा लिए हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक नीतू कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा डिजाइनर्स में से एक, मनीष मलहोत्रा द्वारा तैयार किए गए आउटफिट में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को नीतू ने मनीष मलहोत्रा के स्टोर से अपने आउटफिट पिक कर लिए हैं। शादी से पहले, टीम के कुछ सदस्य नीतू के साथ आउटफिट के पैकेट्स को स्टोर से बांद्र स्थित रणबीर के घर ले जाते हुए नजर आए।
कब होगी शादी?
मालूम हो कि रणबीर और आलिया पिछले कुछ वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं जिसके बाद अब उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों की शादी को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक आलिया और रणबीर 15 अप्रैल की रात 2 से 4 बजे के बीच पंजाबी रीति- रिवाज से शादी करेंगे। जिसके मुताबिक यह शादी 16 अप्रैल की सुबह होगा। दोनों की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
शादी की तारीख है खास
कहा जा रहा है कि शादी के लिए 16 तारीख को चुनने की वजह काफी खास है और वो है रणबीर कपूर का लकी नंबर 8। जानकारी के मुताबिक दोनों 16 तारीख को शादी करेंगे जिससे उनकी शादी की तारीख होगी 16 (डेट) + 4 (महीना)+ 2022 (वर्ष)= 2042
इसके बाद 2+0+4+2 को जोड़ने पर 8 मिलता है जो कि रणबीर का लकी नंबर है और इसीलिए शादी के लिए 16 तारीख को चुना गया है।
कहां होगी शादी?
इस स्टार कपल की शादी को लेकर कहा जा रहा था कि दोनों कपूर परिवार के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी करेंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों वास्तु बिल्डिंग में शादी करेंगे। मालूम हो कि वास्तु बिल्डिंग वास्तु बिल्डिंग में ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रहते हैं।

