Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में अब तक कई बड़ी हस्तियां नजर आ चुकी हैं। इस लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर मनोज मुंतशिर तक के नाम शामिल हैं। अब इस शो में मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से सुनाते नजर आएंगे। हाल ही में शो का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें मीका सिंह अपने बेबाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ये टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'मैं अपने पिता की तरह नहीं होना चाहता...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुनाया भावुक कर देने वाला किस्सा)
'बातें दिल से' पॉडकास्ट का टीजर आउट
टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ मिका सिंह के इस पॉडकास्ट का टीजर सामने आ गया है। इसमें मिका काफी बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह शो में बुलाए जाने पर नविका कुमार का शुक्रिया अदा करते हैं और इशारा करते हैं कि इस बातचीत में उनकी जिंदगी से जुड़े कई विवादों और अनसुनी बातों पर चर्चा होगी। अपने मजाकिया अंदाज में मिका दर्शकों से पहले ही माफी मांगने की बात भी कहते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इस एपिसोड की शूटिंग मिका सिंह के फार्महाउस पर हुई है। यहां वह अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों, दोस्तों और मनोरंजन जगत में अपने सफर से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।
बताते चलें कि मिका सिंह सिंगर, संगीतकार और लाइव परफॉर्मर हैं। वह मशहूर गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। मिका ने पंजाबी गानों से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। 'मौजा ही मौजा', 'गणपत', 'सुबह होने न दे', '440 वोल्ट', 'सावन में लग गई आग' और 'लॉन्ग ड्राइव' जैसे उनके गाने काफी लोकप्रिय हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 'बातें दिल से' टाइम्स नेटवर्क का नया पॉडकास्ट है, जिसे नविका कुमार होस्ट कर रही हैं।
