WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। नॉर्मल चैटिंग के साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को बिजनेस चैट के लिए एक अलग प्लेटफॉर्म की सुविधा भी देती है। अगर आप WhatsApp Business का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज यानी 1 अक्टूबर से वॉट्सऐप बिजनेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ दोस्तों और परिवार से चैट करने के लिए करते हैं, तो आपके लिए कोई परेशानी की बात नहीं है। 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp पर चार्ज का बदलाव आम यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि बड़े कारोबारों के लिए किया गया है। नए नियम के तहत WhatsApp Business Platform यानी API का इस्तेमाल करने वाली बड़ी कंपनियों को कुछ सर्विस मैसेज भेजने के लिए पैसे देने होंगे।
अभी तक अगर कोई ग्राहक किसी बिजनेस को मैसेज करता था, तो कंपनी 24 घंटे के अंदर उसे ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट या दूसरी जरूरी जानकारी बिना अतिरिक्त फीस के भेज सकती थी। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
