Rise and Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) में इन दिनों घर के अंदर माहौल काफी गरम नजर आ रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच गेम, पावर और फैसलों को लेकर लगातार बहस देखने को मिल रही है। इसी बीच शहजाद पूनावाला भी घर के माहौल से परेशान नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि वह इस घर से बाहर निकलना चाहते हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan से डर गए Shakti Shalini के मेकर्स, बदल गई रिलीज डेट?)
राइज एंड फॉल 2 का प्रोमो आउट
दरअसल, शो में ऐलान किया गया कि जिस भी वर्कर की शील्ड टूटेगी, वह एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। इस ऐलान के बाद घर में तनाव बढ़ गया। इसी दौरान मनीष ने अपनी जिंदगी के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत की है और वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सड़क और ग्राउंड से आए हैं और लोगों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। मनीष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए। इसी दौरान उनकी तेजप्रताप यादव के साथ भी तीखी बहस होती नजर आई। मनीष ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग दो-दो चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। बात यहीं नहीं रुकी। प्रियंका ने घर के लोगों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें ऐसे लोग चाहिए जिनका अपना स्टैंड हो। उन्होंने कहा कि आज कोई और अल्टीमेट रूलर है तो अगले हफ्ते कोई दूसरा हो सकता है, लेकिन वह किसी अल्टीमेट रूलर के पीछे-पीछे घूमने वालों में से नहीं हैं। प्रियंका ने घरवालों से ईमानदार और अपने उसूलों पर खड़े रहने वाले लोगों को साथ रखने की बात कही।
बता दें कि प्रियंका ये सबकुछ तेजप्रताप यादव से कह ही थी। उन्होंने बिना नाम लिए शहजादा को ताना मार दिया। आखिरकार अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, “मुझे अभी इस घर से निकलना है।” उन्होंने यह भी कहा कि जिसे अल्टीमेट रूलर बनना है, वह बनता रहे, लेकिन वह बाहर रहेंगे। अब देखना होगा कि शहजाद का यह गुस्सा गेम में क्या नया मोड़ लाता है।
