Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding Guest List Revealed: बॉलीवुड के क्यूटेस्ट और हाॅटेस्ट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों से यह दोनों सेलिब्रिटीज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो, अब जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिश्ते को एक नया नाम देने वाले हैं। फैंस को लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार था। अब जाकर फैंस का सपना पूरा होने वाला है क्योंकि जल्द ही यह दोनों सेलिब्रिटीज शादी करने वाले हैं। जब से दोनों की शादी की खबरें सामने आई हैं तब से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कहा जा रहा है कि इन दोनों की शादी 13 से 17 अप्रैल तक चलेगी। जैसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे इन दोनों की शादी से जुड़ी अन्य डिटेल्स भी सामने आती जा रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की गेस्ट लिस्ट का खुलासा हुआ है। यहां देखें इन दोनों की शादी में कौन से सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही नए रिश्ते में बंधने वाले हैं। पिछले कुछ समय से यह खबरें आ रही है कि रणबीर और आलिया जल्द ही शादी करने वाले हैं जिसे देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे। फिलहाल इन दोनों की शादी की जो गेस्ट लिस्ट रिवील हुई है, उसके अनुसार करण जोहर, जोया अख्तर, संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, रोहित धवन और डिजाइनर मसाबा गुप्ता इनकी शादी में शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी का नाम भी मौजूद है।

इसके अलावा यह कयास भी लगाया जा रहा हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में उनके कुछ करीबी और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। जिनमें, मनीष मल्होत्रा, अनुष्का रंजन और अर्जुन कपूर शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने किंग खान यानी सुपरस्टार शाहरुख खान को भी वेडिंग इनविटेशन दिया है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि इन दोनों की ग्रैंड वेडिंग में घर के सदस्य भी शामिल होंगे जिनमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, सैफ अली खान, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और सोनी राजदान हैं।

