देश

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। इसी के साथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है।

Image

एलपीजी दाम बढ़ोतरी पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना

Congress on LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर महीने की शुरुआत होते ही लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। इसी के साथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने X पर पोस्ट करके पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी जनता से वसूली करके अपने दोस्तों की तिजोरी भर रहे हैं।

कांग्रेस ने क्या लिखा?

'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक फिर चला है। कमर्शियल LPG सिलेंडर 70 रुपए महंगा कर दिया गया। साल की शुरुआत में जो सिलेंडर 1,684 रुपए था, वो अब 2,954 रुपए का हो गया है। मतलब इस साल सिर्फ 9 महीने में कमर्शियल LPG सिलेंडर पूरे 1,270 रुपए महंगा कर दिया गया। मोदी का फंडा साफ है - जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो।

बता दें कि त्योहारों के सीजन से पहले हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कारोबारों पर पड़ सकता है, जहां बड़े सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में अब इस सिलेंडर के लिए पहले के मुकाबले 62.50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

दिल्ली में कितने बढ़े दाम

कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम अब 2,810 रुपये हो गया है। इससे पहले सितंबर में इसकी कीमत 9.50 रुपये बढ़ाई गई थी, जिसके बाद सिलेंडर 2,747.50 रुपये में मिल रहा था। यानी सितंबर में मामूली बढ़ोतरी के बाद अब अक्टूबर की शुरुआत में एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

किन लोगों पर पड़ेगा असर?

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों और कारोबारियों पर असर डालेगी। होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैंटीन और दूसरी व्यावसायिक जगहों पर 19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले गैस की कीमत बढ़ने से इन कारोबारों के खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट