शहर

Kal Ka Mausam : 60 की रफ्तार से आ रहा तूफान, 11 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान; बिजली से रहें सावधान

Kal Ka Mausam (02 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग ने अगामी दिनों के मौसम को लेकर क्लियर किया है कि अब उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियों पर ब्रेक लगेगा, लेकिन रात में हल्की सर्दी का एहसास होगा। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा : मानसून की विदाई के बाद अब बारिश की गतिविधियों में ब्रेक लग गया है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ रहेगा और रात में ओस व नमी का स्तर बढ़ेगा। अब दिन में धूप और रात में मौसम ठंड प्रतीत होगा। लिहाजा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करना होगा। आईएमडी की मानें तो यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव रहने से हिमाचल, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत में भी अभी मूसलाधार वर्षा होने का अलर्ट घोषित है। इस दौरान बादलों की गरज-चमक के साथ तेज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर अब थम चुका है। मानसून की विदाई के बाद आसमान साफ दिखाई दे रहे हैं और सुबह से धूप निकल रही है। आईएमडी के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में एनसीआर में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। बारिश और ठंडक के बाद अब साफ आसमान के कारण दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक के पूर्वानुमान में मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। अब मौसमी गतिविधियों के कम होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने के चांस बढ़ रहे हैं। एक्यूआई करीब 150 के आसपास पहुंच गया है।

दक्षिण-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में अभी मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। स्काईमेट ने इस पूरे सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों पर तेज तूफान चलने और भारी से भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ की चेतावनी है। आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में फिर से मौसम की मार पड़ने वाली है। खासकर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने लोगों को समुद्री हिस्सों से दूर रहने की सलाह दी है।

केरलम में भारी बारिश की संभावना

केरलम के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान ने तीन जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। छह जिलों के लिए ’येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। कई जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, यह राहत थोड़े समय के लिए ही हो सकती है क्योंकि अगले दो दिनों में बारिश में कमी आने का अनुमान है।

तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के नीलगिरी, कोयंबटूर और इरोड में भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु में फैली एक ट्रफ (कम दबाव वाले क्षेत्र) के कारण गुरुवार को नीलगिरी, कोयंबटूर और इरोड जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक के अंदरूनी दक्षिणी हिस्से से तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक ट्रफ फैली हुई है। पश्चिमी हिस्से के तीन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, नीलगिरी, कोयंबटूर और इरोड में सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article