एजुकेशन

RPSC APO Result 2026: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर

RPSC APO Result 2026 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

RPSC - असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर का रिजल्ट जारी

RPSC APO Result 2026 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने आज 1 अक्टूबर 2026 को रिजल्ट PDF के रूप में उपलब्ध कराया है। जिन उम्मीदवारों ने APO भर्ती की परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रोल नंबर चेक करके जान सकते हैं कि उन्हें अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।

रिजल्ट RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट और कटऑफ से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है।

371 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान के गृह विभाग (अभियोजन) में 'सहायक अभियोजन अधिकारी' के कुल 371 पदों को भरा जाएगा।

RPSC APO Result 2026 कैसे देखें?

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर News and Events सेक्शन खोलें।
  • यहां “Result Preamble and Cutoff Marks (Qualified for Mains) for Asst. Prosecution Officer - 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर खोजें।
  • कंप्यूटर पर Ctrl+F की मदद से रोल नंबर आसानी से मिल जाएगा।

अगर आपका नाम PDF में है तो आप अगले चरण के लिए पात्र हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया गया था। राजस्थान लोग सेवा आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के जरिये 371 पदों को भरा जाना है। अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article