Bollywood Stars hail Captain Smit Machchhar bravery: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) की बहादुरी और सूझबूझ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। उनकी हिम्मत को लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफ की है। रवीना टंडन, सोनम कपूर, कंगना रनौत, कुणाल कपूर, शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई सितारों ने कैप्टन स्मित को सलाम किया। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se में मीका सिंह खोलेंगे जिंदगी के राज, टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस)
बॉलीवुड के सितारों ने किया सलाम
पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए, जिनमें स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की गई थी। सोनम कपूर ने भी भारतीय पायलट के हौसले को सराहा। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने स्मित मच्छार की बहादुरी और समझदारी की तारीफ की थी। शेफ कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने उस समय जब हर सेकंड बेहद जरूरी था, शानदार हिम्मत दिखाई। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए कोशिश जारी रखी और 174 लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की। कुणाल कपूर ने उनकी बहादुरी, सूझबूझ और हिम्मत को सलाम किया।

कंगना रनौत ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम के दौरान भी कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की। पीएम मोदी ने घटना को याद करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने गजब का धैर्य, समझदारी और हिम्मत दिखाई। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय को स्मित की बहादुरी पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्मित के परिवार से भी बात की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
