सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'किंग' से टक्कर की खबरों के बीच अनीत पड्डा और विषाल जेठवा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) की रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की यह फिल्म फिलहाल 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, चर्चा है कि 'किंग' से क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज 2027 तक टाली जा सकती है। इसी बीच विषाल जेठवा ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चल रही इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Times Now Amazing Indians Awards 2026: लाखों युवाओं तक पहुंची Raj Shamani की आवाज, मिला खास सम्मान)
क्या बदल जाएगी 'शक्ति शालिनी' की रिलीज
FICCI FRAMES 2026 में द फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान विषाल जेठवा से इसी बारे में सवाल किया गया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसी खबरें सुनी हैं, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि फिल्म की रिलीज डेट बदली जा रही है या नहीं। उन्होंने इस सवाल पर हंसते हुए कोई पक्की जानकारी देने से इनकार कर दिया। फिलहाल 'शक्ति शालिनी' की आधिकारिक रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 ही है। जब तक मेकर्स की तरफ से कोई नया ऐलान नहीं होता, फिल्म के टलने की खबर की पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म के लिए विषाल जेठवा अपने लुक और शरीर पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने रोल के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। हालांकि, उनके किरदार के बारे में मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आने दी है।
'शक्ति शालिनी' मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी। यह वही यूनिवर्स है, जिसमें 'स्त्री 2' और थामा जैसी फिल्में शामिल हैं।वहीं, प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने 'स्त्री 3' को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 2028 में रिलीज होगी। इस खबर ने सभी को एक्साइटेड कर दिया है। बता दें कि फिल्म स्त्री और स्त्री को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।
