एजुकेशन

Rajasthan School Timing: राजस्थान में सरकारी स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा, सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

Rajasthan School Timing: राजस्थान में गर्मी का असर कम नहीं होने के कारण प्रदेश के करीब 70 हजार सरकारी स्कूलों के समय में 15 अक्टूबर तक बदलाव नहीं किया जाएगा। स्कूलों में फिलहाल पहले की तरह सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।

Image

राजस्थान के स्कूलों में नहीं बदलेगा टाइम

Rajasthan School Timing: राजस्थान में गर्मी का असर कम नहीं होने के कारण प्रदेश के करीब 70 हजार सरकारी स्कूलों के समय में 15 अक्टूबर तक बदलाव नहीं किया जाएगा। स्कूलों में फिलहाल पहले की तरह सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। इसके बाद 16 अक्टूबर से स्कूलों में शीतकालीन समय-सारणी लागू होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने पहले 24 सितंबर को शीतकालीन समय-सारणी के तहत स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक रखने का मुद्दा उठाया था। अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 16 अक्टूबर से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। हालांकि, स्कूलों के समय में बदलाव का विस्तृत कार्यक्रम संबंधित आदेश और विभागीय निर्देशों के अनुसार लागू होगा।

15 अक्टूबर तक नहीं बदलेगा टाइम

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल समय को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, शिक्षक और अभिभावक सितंबर में गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक यथावत रखने की मांग कर रहे थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्णय लिया है। मौसम विभाग की ओर से भी अक्टूबर में तापमान में तत्काल बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 अक्टूबर तक मौजूदा स्कूल टाइमिंग जारी रखने का फैसला किया गया है।

गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला

प्रदेश में इस समय कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इसी वजह से स्कूलों के समय को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों की ओर से मांग की जा रही थी कि बच्चों को सुबह के समय स्कूल बुलाया जाए और दोपहर की गर्मी से राहत दी जाए। राज्य के हजारों सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यह आदेश महत्वपूर्ण है। अब 16 अक्टूबर से नई समय-सारणी लागू होने के बाद स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव देखने को मिलेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article