बॉक्स ऑफिस

Drishyam The Conclusion : धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड, अजय देवगन उड़ाएंगे गर्दा

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई हो रही है। फिल्म ने ब्लॉक सीट्स समेत 47.01 करोड़ रुपये और इनके बिना 36.87 करोड़ रुपये बटोरे हैं।

Image

पहले दिन दृश्यम 3 मचाएगी धमाल (pic credit-Drishyam The Conclusion)

Drishyam The Conclusion Box Office Prediction: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम : द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग में मजबूत कमाई सामने आई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 47.01 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। खास बात यह है कि इसमें ब्लॉक सीट्स की कमाई भी शामिल है। अगर ब्लॉक सीट्स को हटा दें, तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 36.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan से डर गए Shakti Shalini के मेकर्स, बदल गई रिलीज डेट?)

पहले दिन होगी मोटी कमाई

फिल्म दृश्यम : द कन्क्लूजन की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर साफ है कि दर्शकों में इसके तीसरे पार्ट को लेकर काफी उत्सुकता है। दृश्यम फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। फिल्म के इन शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि रिलीज से पहले ही दृश्यम 3 पहले दिन मोटी कमाई करने वाली है। साथ ही वीकेंड पर मूवी की कमाई में भारी उछाल देखने को मिल सकता है। इन आंकड़ों को देखने के बाद लोग ये दावा कर रहे है कि ये मूवी धुरंधर 2, हनुमान अंश और बॉर्डर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत नजर आएंगे। वहीं, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस बार फिल्म में पुराने चेहरों के साथ नए सितारों की मौजूदगी कहानी को लेकर दिलचस्पी बढ़ा रही है। बता दें कि अजय देवगन की 'दृश्यम' का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट 2022 में सिनेमाघरों में आया था। अब तीसरे पार्ट का इंतजार है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article