क्या कपूर खानदान के पुश्तैनी घर नहीं, वास्तु हाउस में होगी Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी? जानें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 11:45 PM IST

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ा एक नया नया अपडेट मिला है जो आप यहां पढ़ सकते हैं।

क्या कपूर खानदान के पुश्तैनी घर नहीं, वास्तु हाउस में होगी Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी? जानें यहां

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding Updates: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। अब कुछ खबरों के अनुसार यह कपल 15 की रात तकरीबन 2 से 4 के बीच में शादी करने वाला है, जो असल में 16 अप्रैल की सुबह होगी। इसके साथ धीरे-धीरे करके आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की परतें खुलती जा रही हैं। एक-एक करके रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़े नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। बाॅम्बे टाइम्स की एक खबर के अनुसार, रणबीर कपूर ने पाली हिल में वास्तु बिल्डिंग में तकरीबन 7 से 8 दिनों के लिए एक बैंक्विट हॉल बुक किया है। 

वास्तु बिल्डिंग में ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रहते हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले हफ्ते की शुरुआत से बुकिंग रणबीर कपूर ने कर ली है। इस हाॅल में तकरीबन 40 से 50 लोगों की जगह है लेकिन कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अपने बिल्डिंग की कमेटी को यह आश्वस्त किया है कि इस हाॅल में 15 लोगों से ज्यादा कोई नहीं होगा। कहा जा रहा है कि इस हाॅल में रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी और शादी के कुछ फंक्शंस हो सकते हैं। एक सोर्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने यह आश्वस्त किया है कि यह जगह साफ-सुथरी रहेगी और ज्यादा शोर शराबा नहीं होगा। आलिया भट्ट जहां वास्तु बिल्डिंग में पांचवें फ्लोर पर रहती हैं तो वहीं रणबीर कपूर इस बिल्डिंग के एक पेंटहाउस में रहते हैं जो कृष्णा राज से तकरीबन 4 से 5 ब्लॉक ही दूर है। 

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, वास्तु बिल्डिंग में चल रही तैयारियों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के कई फंक्शंस वास्तु बिल्डिंग के इसी हॉल में होंगे। इसीलिए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में नहीं बल्कि वास्तु बिल्डिंग के इस हॉल में शादी होगी। लेकिन अब तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर इस बिल्डिंग के बाहर रोड पर भी लाइट लगवाना चाहते हैं लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें पाली हिल रेसिडेंट एसोसिएशन से परमिशन लेना पड़ेगा। 

End of Article