Beautiful Indians Awards: ट्रेडिशनल लुक में तापसी पन्नू ने ढाया कहर, ऐसा था अवॉर्ड नाइट के लिए सेलेब्स का लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 10:14 AM IST

Beautiful Indians Awards 2022: मामाअर्थ और फेमिना द्वारा आयोजित ब्यूटीफुल इंडियंस अवाॅर्ड 2022 के दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रेड कारपेट पर अपना कातिलाना अंदाज दिखाया। यहां देखिए इस अवॉर्ड के दौरान सेलेब्स का लुक कैसा था।

Beautiful Indians Awards: ट्रेडिशनल लुक में तापसी पन्नू ने ढाया कहर, ऐसा था अवॉर्ड नाइट के लिए सेलेब्स का लुक

Beautiful Indians Awards 2022 Celebs Look: बीते मंगलवार यानी 5 अप्रैल 2022 को मामाअर्थ और फेमिना ने मुंबई के सेंट रेजिस होटल में ब्यूटीफुल इंडियंस अवाॅर्ड 2022 आयोजित किया था। यह अवाॅर्ड देने का मकसद सेलिब्रिटीज, इनफ्लुएंसर्स और ऑर्गेनाइजेशंस के अच्छे कामों को बढ़ावा देना था। इस अवॉर्ड के दौरान कई सेलिब्रिटीज और इनफ्लुएंसर्स ने रेड कारपेट पर अपना कातिलाना अंदाज दिखाया। इस अवॉर्ड के दौरान आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, तापसी पन्नू और दिव्या खोसला कुमार समेत कई बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज मौजूद थे। यह सेलिब्रिटीज एक से बढ़कर एक ड्रेसेज में नजर आए और अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया। यहां देखिए इन सेलिब्रिटीज का लुक कैसा था। 
Also Read: बॉलीवुड के दिलफेंक आशिकों में से एक हैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से पहले इन हसीनाओं को दिल दे बैठे थे एक्टर 

तापसी पन्नू 

रेड कारपेट पर तापसी पन्नू ने अपने ट्रेडिशनल लुक से लोगों के होश उड़ा दिए। वह इस ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि उनका लुक स्टनिंग लग रहा है। 

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता भी अवाॅर्ड में शामिल हुई थीं। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड रखा था। 

अमायरा दस्तूर 

अमायरा दस्तूर ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया था। वह मरून रंग की शिमरी ड्रेस में नजर आईं थीं। इस ड्रेस में अमायरा दस्तूर बहुत हॉट लग रही थीं।

दिव्या खोसला कुमार

हाई स्लिट ड्रेस पहन कर जब दिव्या खोसला कुमार ने रेड कारपेट पर एंट्री की तब सब उन्हें देखते रह गए। वह ब्लैक रंग की इस ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने रेड कारपेट पर अपने लुक और स्वैग से हर किसी का दिल जीत लिया। वह ब्लैक सूट में एकदम जेंटलमैन लग रहे थे। 

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप भी अवाॅर्ड नाइट के दौरान मौजूद थे। इन दोनों ने अपने लुक को ट्विन किया था। 

प्राजकता कोली

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर प्राजकता कोली भी इस दौरान मौजूद थीं। उन्होंने ब्लैक सूट पहना हुआ था। प्राजकता कोली इस लुक में कहर ढा रही थीं। 

तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश इस अवॉर्ड नाइट की जान बन गई थीं। तेजस्वी को इस अवॉर्ड नाइट के दौरान ब्लैक शिमरी ड्रेस में देखा गया। उन्होंने अपने लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। 

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर भी इस फंक्शन में मौजूद थीं जिन्होंने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी थी। उनका यह स्टनिंग लुक लोगों को बहुत पसंद आया। उन्होंने अपने लुक को वेवी बालों से पेयर किया था।

End of Article