बॉलीवुड के दिलफेंक आशिकों में से एक हैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से पहले इन हसीनाओं को दिल दे बैठे थे एक्टर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 08:58 PM IST

Ranbir Kapoor Girlfriend List: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ना ही सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय के लिए बल्कि बतौर दिलफेंक आशिक भी फेमस हैं। आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर का नाम कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया है। 

बॉलीवुड के दिलफेंक आशिकों में से एक हैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से पहले इन हसीनाओं को दिल दे बैठे थे एक्टर 

Ranbir Kapoor And His Girlfriends: रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो एक या दो नहीं बल्कि कई हसीनाओं के साथ दिल लगा बैठे हैं। आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले उनका नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर के अफेयर की लिस्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। यही वजह है कि रणबीर कपूर को बॉलीवुड के दिलफेंक आशिकों में से एक माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते आ रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन कुछ खबरों के अनुसार जल्द ही रणबीर कपूर अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर किन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं।

अवंतिका मलिक (Avantika Malik)

रणबीर कपूर अवंतिका मलिक को अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने से पहले से ही जानते थे। यह दोनों एक ही कॉलेज में थे और एक दूसरे को डेट किया करते थे। लेकिन कुछ साल बाद ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद अवंतिका ने आमिर खान के भांजे इमरान खान के साथ शादी कर ली थी।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने अपना डेब्यू करने से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में उन्हें असिस्ट किया था। खबरों के अनुसार, सांवरिया फिल्म के दौरान सोनम कपूर और रणबीर कपूर एक दूसरे के नजदीक आए थे जिसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया। 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का लव अफेयर खूब चर्चा में रहा है। बचना ए हसीनो फिल्म के सेट के दौरान यह दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। लेकिन इनके रिश्ते में भी ढेर सारे उतार-चढ़ाव आए और अंत में जाकर उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद इन दोनों ने ये जवानी है दीवानी और तमाशा फिल्म में एक साथ काम किया था और अब यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri)

नरगिस फाखरी ने इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार के साथ रणबीर कपूर के ऑपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन दोनों की सिजलिंग ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। नरगिस फाखरी एक्टर की मां नीतू कपूर के साथ भी अच्छा रिश्ता शेयर करती थीं। इन दोनों को एक दूसरे के साथ कई बार स्पाॅट किया गया था, लेकिन इन्होंने अपने रिलेशनशिप को लोगों से छुपा कर रखा था।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

दीपिका पादुकोण के बाद अगर रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा किसी और एक्ट्रेस के साथ खूब हुई तो वह‌ कैटरीना कैफ थीं। अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था। यह दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे और कैटरीना कैफ ने तो एक बार कपूर परिवार का एनुअल क्रिसमस लंच भी अटेंड किया था। लेकिन इन दोनों के रिश्ते में भी कई परेशानियां आईं और अपनी आखिरी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

माहिरा खान (Mahira Khan)

जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ न्यूयॉर्क की गलियों से रणबीर कपूर की तस्वीर सामने आई थी तब हर किसी की नजरें इन दोनों पर टिक गई थीं। इन दोनों की तस्वीर देख कर कई अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन रणबीर कपूर का रिश्ता माहिरा खान के साथ भी ज्यादा नहीं चला और इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

End of Article