Hrithik Roshan Ex Wife Sussane Khan with Arslan Goni: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हाल ही में अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखे। इसके कुछ समय बाद ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अर्सलान गोनी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। खास बात यह है कि ऋतिक- सबा की तरह ही सुजैन और अर्सलान ने भी एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था।
इस अंदाज में दिखा कपल
सुजैन की जो तस्वीरें सामने आईं उनमें वो ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट मफलर के साथ व्हाइट शूज पहने हुए दिख रही हैं तो वहीं अर्सलान व्हाइट टीशर्ट, ब्लू डेनिम और ब्लैक कैप के साथ व्हाइट शूज पहने हुए हैं। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से खबरें हैं कि सुजैन अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं हालांकि उन्होंने खुद इस रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया।
ऋतिक और सबा भी साथ आए नजर
मालूम हो कि इससे कुछ देर पहले ही ऋतिक और सबा एक दूसरे का हाथ थामकर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। ऋतिक रोशन जहां कैजुअल लुक, वाइट टीशर्ट और डेनिम पैंट में नजर आए तो वहीं, सबा आजाद को ग्रे क्रॉप टॉप और जॉगर्स में देखा गया। ऋतिक रोशन ने अपने लुक को कैप, ब्लैक गॉगल्स और सफेद मास्क के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर सबा ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और हाथों में स्वेटशर्ट कैरी किया था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट
ऋतिक और सबा के वीडियो के बाद सुजैन और अर्सलान का वीडियो सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि क्या एयरपोर्ट पर कोई कम्पीटीशन चल रहा है? तो किसी ने कमेंट कर लिखा कि ऋतिक बच्ची को डेट कर रहे हैं और सुजैन बच्चे को। मालूम हो कि सबा उम्र में ऋतिक से 17 साल छोटी हैं तो वहीं जानकारी के मुताबिक अर्सलान भी उम्र में सुजैन से करीब 10 साल छोटे हैं। ऋतिक और सुजैन के ये वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए ये कदम उठाया है।
सुजैन संग रिश्ते पर अर्सलान ने कही थी ये बात
मालूम हो कि अर्सलान के बर्थडे बैश में सुजैन संग उनकी नजदीकियां देखने को मिली थीं। जहां अर्सलान, सुजैन को केक खिलाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं सुजैन ने अपने सोशल हैंडल पर अर्सलान की एक तस्वीर पोस्ट करके उन्हें बर्थडे विश किया। जिस पर कमेंट करते हुए अर्सलान ने उन्हें 'लव यू' लिखा। बता दें कि सुजैन संग रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, 'मैं आमतौर पर इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करता। मैं यह बात अक्सर सुनता रहता हूं और दोस्त मुझे फॉरवर्ड करते रहते हैं। दो लोग एक अच्छी हैप्पी लाइफ जी रहे हैं और यही मायने रखता है।'

