अर्जुन कपूर संग टूटा मलाइका अरोड़ा का रिश्ता! रोमांटिक तस्वीर शेयर कर एक्टर ने ठुकराई सभी अफवाहें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 07:01 PM IST

Malaika Arora-Arjun Kapoor Break-Up: खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने इन सभी अफवाहों को ठुकरा दिया है।

अर्जुन कपूर संग टूटा मलाइका अरोड़ा का रिश्ता! रोमांटिक तस्वीर शेयर कर एक्टर ने ठुकराई सभी अफवाहें
Photo Credit: Instagram

Malaika Arora And Arjun Kapoor Break-Up Rumours: पिछले कुछ समय से यह अफवाहें उड़ रही थीं कि बॉलीवुड जगत के सबसे हॉट कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रास्ते अलग हो गए हैं (Malaika Arora And Arjun Kapoor Break-Up)। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब बॉलीवुड के सबसे विवादित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलग होने की अफवाहें उड़ रही थीं। कुछ साल पहले अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर इन दोनों सितारों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। लेकिन अब खबरें सामने आ रही थीं कि इन दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिश्ते में दरार आ गई है। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप!

नए साल के मौके पर ही अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अब यह खबरें आ रही हैं कि यह दोनों बॉलीवुड कपल एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इन दोनों बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को 'दी एंड' कह दिया है। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार, मलाइका अरोड़ा अपने ब्रेकअप से बहुत दुखी हैं। और इस गम के चलते उन्होंने अपने आप को सबसे अलग कर लिया है। ब्रेकअप की वजह से मलाइका अरोड़ा बहुत उदास हैं और पिछले 6 दिनों से उन्होंने अपने कदम घर से बाहर नहीं निकाले हैं। अर्जुन ने भी इन दोनों मलाइका अरोड़ा से मुलाकात नहीं की है। 

हालांकि, कुछ दिन पहले ही अर्जुन कपूर को अपनी बहन रिया कपूर के घर पर डिनर पर जाते हुए देखा गया था। रिया कपूर का घर मलाइका अरोड़ा के घर के बहुत करीब है लेकिन अर्जुन कपूर उस दौरान एक बार भी मलाइका से मिलने नहीं गए। मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ इस तरह के फैमिली डिनर अटेंड करती रहती हैं लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा को भी नहीं देखा गया था। खबरों की मानी जाए तो तकरीबन 4 सालों बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है।

लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की है। जैसे ही यह अफवाहें सामने आईं वैसे ही लोग मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बयान का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर साझा करके इन अफवाहों को ठुकरा दिया है। रोमांटिक तस्वीर शेयर करने के साथ अर्जुन कपूर ने बताया कि उन दोनों के बीच में अफवाहों की कोई जगह नहीं है।

End of Article