Daayra Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 'दायरा' क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म है जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखने का काम करती है। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' ने रिलीज होते ही खूब सुर्खियां बटोरीं। जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले तैयार हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इंप्रेस तो किया ही, वहीं कलाकारों की एक्टिंग ने भी दर्शकों को मूवी से बांधे रखने का काम किया है। बॉक्स ऑफिस पर 'दायरा' ने दस्तक दे दी है और फिल्म की पहले दिन की कमाई हैरान करने वाली रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra के रमन-अजूनी का Meghna Gulzar ने खोला राज, बोलीं- ‘दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं’
क्या है 'दायरा' की कहानी
बता दें कि 'दायरा' में करीना कपूर ने डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज सुकुमारन ने डीसीपी रमन कुमार की भूमिका अदा की है। फिल्म की कहानी एक एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं तो वहीं करीना कपूर का किरदार स्पेशल इन्वेस्टिगेटर का है। मूवी में यूं तो दोनों ही किरदार इंसाफ के लिए जंग लड़ते हैं, लेकिन दोनों का ही तरीका और नजरिया बेहद अलग होता है। 'दायरा' के जरिए पहली बार करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन साथ में बड़े पर्दे पर नजर आए।
