मलाइका अरोड़ा संग ट्रोल किए जाने पर अर्जुन कपूर ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, बोले- सेल्फी लेने के लिए तड़पते हैं ये लोग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 11:43 PM IST

Arjun Kapoor Bashed Out At Trollers: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड लव बर्ड्स में से एक हैं। लेकिन दोनों के बीच एज डिफरेंस को लेकर यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है।

मलाइका अरोड़ा संग ट्रोल किए जाने पर अर्जुन कपूर ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, बोले- सेल्फी लेने के लिए तड़पते हैं ये लोग 
Photo Credit: Instagram

Arjun Kapoor Bashed Out At Trollers: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड जगत के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आए दिन लोगों को कपल गोल्स देते रहते हैं (Malaika Arora And Arjun Kapoor Relationship)। छुट्टियों पर जाने से लेकर इवेंट्स और फंक्शंस में इन दोनों को कई बार एक साथ स्पाॅट किया गया है। मलाइका अरोड़ा जी जहां 48 (Malaika Arora Age) साल की हैं वहीं अर्जुन 36 साल के हैं (Arjun Kapoor Age)। इतना बड़ा एज डिफरेंस होने के बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे को बखूबी समझते हैं। 12 साल का एज डिफरेंस होने की वजह से इन दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने उन ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है जो उन्हें और मलाइका अरोड़ा को उनके एज डिफरेंस को लेकर बार-बार ट्रोल करते हैं।

ट्रोलर्स को अर्जुन कपूर ने सुनाई खरी-खोटी

अर्जुन कपूर ने Masala.Com से बात करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग उनके इज डिफरेंस को लेकर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं लेकिन मलाइका और वह 90 प्रतिशत कमैंट्स को देखते तक नहीं हैं (Arjun Kapoor Opens Up About Getting Trolled For Their Age Difference)। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग को इतना ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए क्योंकि यह सब झूठ है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं वह उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मरते हैं। इसीलिए ट्रोल करने के पीछे उनके मकसद पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ पर उनका अधिकार है। जब तक वह अपने काम के लिए पहचाने जा रहे हैं, तब तक यह सब एक शोर-शराबा है। 

अर्जुन कपूर ने यह बताया कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी और मलाइका की उम्र क्या है। वह दोनों बस अपनी जिंदगी जीते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को किसी से छुपा कर नहीं रखते हैं। इस पर अर्जुन कपूर ने बताया कि वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि लोगों को यह समझ आए कि इन भद्दे कमेंट्स की वजह से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

End of Article