एजुकेशन

MH CET 5-वर्षीय LLB राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे करें चेक

महाराष्ट्र में 5 वर्षीय LLB कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MH CET Law 5 Year LLB CAP Round 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।

Image

MH CET 5-वर्षीय LLB राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

महाराष्ट्र में 5 वर्षीय LLB कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MH CET Law 5 Year LLB CAP Round 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने Centralised Admission Process यानी CAP में हिस्सा लिया था, वे अब अपना आवंटित कॉलेज और एडमिशन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 16 सितंबर को जारी हुई फाइनल मेरिट लिस्ट के बाद घोषित किया गया है।

जिन उम्मीदवारों का नाम राउंड 3 की फाइनल मेरिट लिस्ट में था और जिन्होंने जरूरी ऑप्शन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी की थी, उन्हें सीट अलॉटमेंट के लिए शामिल किया गया है।

MH CET Law 5 Year LLB Round 3 की जरूरी तारीखें

प्रक्रियातारीख
राउंड 3 फाइनल मेरिट लिस्ट16 सितंबर 2026
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट18 सितंबर 2026
अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन19 से 23 सितंबर 2026
कॉलेजों की ओर से एडमिटेड छात्रों का डेटा अपलोड24 सितंबर 2026
इंस्टीट्यूट लेवल राउंड26 सितंबर 2026 से

जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 19 से 23 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

MH CET 5 Year LLB Round 3 Result ऐसे चेक करें

उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले MH CET 5 Year LLB CAP की आधिकारिक वेबसाइट llb5cap26.mahacet.org पर जाएं। इसके बाद Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उम्मीदवार का डैशबोर्ड दिखाई देगा। यहां CAP Round 3 Seat Allotment Result के लिंक पर क्लिक करके आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देखी जा सकती है।

एडमिशन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए?

कॉलेज में रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को MH CET Law 2026 का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। इसके अलावा सीट अलॉटमेंट लेटर, CAP आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और मार्कशीट भी जरूरी होंगी। उम्मीदवार को वैध पहचान पत्र के साथ कैटेगरी सर्टिफिकेट, डोमिसाइल से जुड़े दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी। इसके अलावा संबंधित कॉलेज अपनी तरफ से जो अन्य दस्तावेज मांगे, उन्हें भी साथ रखना होगा।

23 सितंबर तक पूरा करना होगा एडमिशन

राउंड 3 में कॉलेज मिलने वाले उम्मीदवारों के लिए 19 से 23 सितंबर तक का समय महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्हें आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन की जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद 24 सितंबर को कॉलेजों को एडमिट किए गए उम्मीदवारों का डेटा अपलोड करना होगा। इसके अलावा इंस्टीट्यूट लेवल राउंड की प्रक्रिया 26 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article