एजुकेशन

AIIMS INI CET 2027 के ​लिए पंजीकरण शुरू, 13 अक्टूबर तक aiimsexams.ac.in पर करें अप्लाई, जानें कब है परीक्षा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने INI-CET January 2027 Session के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार AIIMS के परीक्षा पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

AIIMS INI CET January 2027

AIIMS INI CET January 2027 Begins: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने INI-CET January 2027 Session के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार AIIMS के परीक्षा पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया तय समय के अंदर पूरी करनी होगी। जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।

INI-CET के जरिए देश के विभिन्न Institutes of National Importance में कई पोस्टग्रेजुएट मेडिकल और डेंटल कोर्सों में दाखिले का रास्ता खुलता है। इनमें MD, MS, MDS के साथ 6 वर्षीय DM और MCh जैसे प्रोग्राम शामिल हैं। जनवरी 2027 सेशन में उपलब्ध सीटों और संबंधित संस्थान के नियमों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

INI CET January 2027 की जरूरी तारीखें

प्रक्रियातारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू16 सितंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख13 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक
रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक17 से 19 अक्टूबर 2026
फाइनल रजिस्ट्रेशन स्टेटस/एडमिट कार्ड26 अक्टूबर 2026
INI-CET परीक्षा1 नवंबर 2026
परीक्षा के बारे में

INI-CET परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में होगी। परीक्षा में कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे यानी 180 मिनट का समय मिलेगा।

निगेटिव मार्किंग

मार्किंग की बात करें तो सही जवाब के लिए एक अंक दिया जाएगा। वहीं गलत जवाब देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। जिस सवाल का जवाब नहीं दिया जाएगा, उसके लिए न तो अंक मिलेंगे और न ही कोई अंक काटा जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

INI-CET में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट होना चाहिए। MD और MS जैसे मेडिकल पीजी कोर्सों के लिए सामान्य तौर पर MBBS डिग्री और निर्धारित अवधि की रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा करना जरूरी है। अलग-अलग कोर्स और कैटेगरी के लिए पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले AIIMS की ओर से जारी जनवरी 2027 सेशन के प्रॉस्पेक्टस में अपने चुने हुए कोर्स की योग्यता, इंटर्नशिप और अन्य शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article