Sunita Ahuja At Krushna Abhishek Home: मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। हालांकि सुनीता आहूजा और गोविंदा अपनी निजी जिंदगी के लिए लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी साल 'लाफ्टर शेफ्स 3' के मंच पर सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के बीच की दूरी पूरी तरह से खत्म हो गई। कृष्णा और कश्मीरा ने सुनीता आहूजा के पैरों में गिरकर सबके सामने उनसे माफी मांगी थी। वहीं अब गणेशोत्सव के खास मौके पर एक बार फिर से परिवार साथ नजर आया। सुनीता आहूजा न केवल सालों बाद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर पहुंचीं, बल्कि साथ मिलकर परिवार ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बप्पा नेगेटिव लोगों को दूर रखें...'- Govinda संग अनबन के बीच बोलीं Sunita Ahuja, जल्द लेंगी अपना घर (Exc)
गायब दिखे गोविंदा
सुनीता आहूजा और यश भले ही अब कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के घर पहुंचे हैं। लेकिन गोविंदा इस खास मौके से गायब दिखे। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर गोविंदा को भी याद किया। हालांकि गोविंदा अपने घर पर गणेशोत्सव में शामिल हुए थे और उन्होंने बेटे के साथ मिलकर बप्पा का विसर्जन भी किया था।
