बोल्‍ड आउटफ‍िट में मलाइका अरोड़ा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फैंस को हुआ सर्दी में भी गर्मी का अहसास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 12:07 PM IST

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आई है और बेहद बोल्‍ड लुक में नजर आईं। मलाइका को लाखों यूजर्स इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं और वह आए दिन एक से एक हॉट तस्‍वीरें उनके ल‍िए शेयर करती हैं।

बोल्‍ड आउटफ‍िट में मलाइका अरोड़ा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फैंस को हुआ सर्दी में भी गर्मी का अहसास

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा फ‍िल्‍मी पर्दे से दूर हैं लेकिन अपनी हॉट तस्‍वीरें और वीडियोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका को लाखों यूजर्स इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं और वह आए दिन एक से एक हॉट तस्‍वीरें उनके ल‍िए शेयर करती हैं। मलाइका जो कुछ भी पहनती हैं उन आउटफिट्स में जान फूंक देती हैं। उपर से उनकी ग्‍लोइंग स्‍किन उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगाती है। 

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आई है और बेहद बोल्‍ड लुक में नजर आईं। इस थाई-हाई स्लिट ड्रेस में उन्‍होंने हॉटनेस का ऐसा तड़का कि फैंस को इस भयंकर सर्दी में भी गर्मी का अहसास होने लगा। मलाइका का यह हॉट अंदाज देख फैंस आहें भर रहे हैं। चार घंटे में उनके इस फोटो को चार लाख लाइक्‍स मिल चुके हैं। 

मलाइका की इन दिलकश तस्‍वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। हालांकि हर बार की तरह उनका ये अंदाज काफी फैंस को पसंद नहीं आया और वो मलाइका को आंटी कहकर बुलाने लगे। 

मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 90 के दशक में कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा वीजे भी  रह चुकी हैं। 

बता दें कि मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रही हैं। दोनों अक्‍सर छुट्टियां बिताने साथ जाते हैं। अर्जुन खुद से कई साल बड़ी मलाइका की हॉटनेस के दीवाने हैं। मलाइका अरोड़ा 47-48 साल की हैं ले‍किन फ‍िटनेस के मामले में 26 साल की अदाकाराओं को भी टक्‍कर देती हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर बढ़ती उम्र का असर नहीं पड़ा है। 

End of Article