Bigg Boss 20 This Contestant Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते दिन शो में दिखाया गया कि घरवाले राशन टास्क में बुरी तरह फेल होते हैं, जिससे उन्हें घर का राशन नहीं मिलता है। वहीं इस सप्ताह तीन कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, जिसमें स्काउट ओपी, रोहेद खान और आसिफ खान शामिल हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से एक कंटेस्टेंट बेघर हो चुका है। एक्स्ट्रा जीवनदान के बाद भी वो कंटेस्टेंट खुद को शो में सुरक्षित नहीं कर पाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू को मिली कैप्टेंसी, इन सदस्यों की छिनी लाइफलाइन; काजी का चढ़ा पारा
रोहेद खान के एविक्शन पर लोगों ने दिया रिएक्शन
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में रोहेद खान के एविक्शन को लेकर लोगों ने मिले-जुले रिएक्शन दिये हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रोहेद का एविक्शन बिल्कुल सही रहा, क्योंकि वह शो में ज्यादा कुछ खास नहीं कर रहे थे और ग्रुप में रहकर चल रहे थे। वहीं बाकी यूजर्स का कहना है कि शो में 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का कॉन्सेप्ट बिल्कुल बेकार है, क्योंकि इसे मेकर्स अपने हिसाब से इस्तेमाल करना चाहते हैं। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'बिग बॉस 20' का गेम आगे क्या नया रुख लेगा।
