टीवी मसाला

तलाक की खबरों के बीच टकराए Gaurav Khanna और Akanksha Chamola, एक-दूजे को देखकर भी किया नजरअंदाज!

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Ignores Each Other: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला की राहें एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन के बीच टकराईं। लेकिन दोनों ने ही एक-दूजे को नजरअंदाज कर दिया।

Image

Gaurav Khanna और Akanksha Chamola ने किया एक-दूजे को नजरअंदाज! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Ignores Each Other: टीवी एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा चमोला ने इस बात का ऐलान 'लॉकअप: सच या सजा' के प्रीमियर पर ही कर दिया था। लेकिन अब दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया से एक-दूजे के साथ फोटोज तक डिलीट कर दी हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच ही आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की राहें एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में टकराईं, लेकिन वहां भी दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शादी करो, बेडरूम में रखो', Gaurav Khanna से तलाक के बीच ट्रोलर्स पर फूटा Akanksha Chamola का गुस्सा, लगाई लताड़

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आया कि जहां आकांक्षा चमोला किसी से बातें करने में बिजी थीं तो वहीं गणपति सेलिब्रेशन में गौरव खन्ना भी ट्रेडिशनल आउटफिट में कदम रखते हैं। वीडियो देख ऐसा लगा कि आकांक्षा चमोला की नजरें गौरव खन्ना पर पड़ीं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी नजरें फेर लीं। वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना ने भी देखकर एक्ट्रेस को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि पैपराजियों द्वारा पूछने पर आकांक्षा चमोला ने कहा कि गौरव खन्ना उन्हें मिले थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच किया Gaurav Khanna को अनफॉलो, डिलीट कीं तस्वीरें

      2016 में हुई थी शादी

      बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। खबरों की मानें तो आकांक्षा को पता ही नहीं था कि गौरव खन्ना टीवी के सुपरस्टार हैं। दोनों ने साल 2016 में नवंबर में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन शादी के 9 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव महीनों से एक-दूजे से अलग रह रहे हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article