टीवी मसाला

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के तानों पर Mahhi Vij ने किया पलटवार, बोलीं- तुम्हारी तरह पति की धज्जियां नहीं उड़ाईं...

Bigg Boss 20 Mary Kom-Mahhi Vij Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बीते दिन शो में माही विज और मैरी कॉम में जमकर झगड़ा हुआ।

Image

Bigg Boss 20: मैरी कॉम और माही विज के बीच हुआ झगड़ा (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Bigg Boss 20 Mary Kom-Mahhi Vij Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। कभी गेम की वजह से तो कभी ड्यूटीज की वजह से कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से झगड़ा करते नजर आते हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 20' में माही विज और मैरी कॉम के बीच भी जमकर झगड़ा हुआ। मैरी कॉम ने माही विज के काम को लेकर, उनके सजने संवरने पर तो ताना मारा ही, साथ ही ये भी कहा कि वह कैसी मां हैं? मैरी कॉम की ये बात सुनकर माही विज भड़क गईं और उन्होंने करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हालांकि झगड़े के बीच माही विज ने माही विज (Mahhi Vij) के तलाक पर भी टिप्पणी की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने इस शख्स को दिखाया बाहर का रास्ता, धरा रह गया 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का कॉन्सेप्ट

दरअसल, बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) ने माही विज, उदिति सिंह और आसिफ खान को टास्क दिया था कि वह किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीन लें तो उन्हें 75 प्रतिशत राशन मिल सकता है। माही विज ने मैरी कॉम का नाम लिया और कहा कि घर में खाना बनाने के अलावा गेम में उनका कोई योगदान नहीं है। माही विज ने उदिति सिंह से पूछा कि वो किकबॉक्सिंग वाली का क्या नाम है? उनकी इस बात पर मैरी कॉम का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने माही विज के रूम नंबर 20 से बाहर आते ही भड़ास निकालनी शुरू कर दी। मैरी कॉम ने कहा कि मेरा बनाया हुआ खाना ही खाती है आकर, अब से मैं खाना नहीं बनाऊंगी। मेरा गेम में कोई योगदान नहीं है ना, अब से खुद बनाकर खा लेगी। मैरी कॉम ने माही विज पर तंज कसते हुए आगे कहा कि सिर्फ मेकअप करके और कपड़े पहनकर आ जाती है, इन सबसे घर हीं चलता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sunita Ahuja सालों बाद बेटे यश संग पहुंचीं कृष्णा-कश्मीरा के घर, गणेशोत्सव पर मिटी परिवार के बीच दूरी

माही विज और मैरी कॉम ने किये एक-दूजे पर पलटवार

मैरी कॉम, माही विज (Mahhi Vij) को बोलती हैं कि शर्म नहीं आती है। इसपर माही बिफर पड़ती हैं और जवाब देती हैं कि क्यों शर्म करूं, आपको शर्म आती है जो तब से बकवास किये जा रहे हो। मैरी कॉम झगड़े के बीच ही माही विज को ताना देती हैं, "कैसी मां है ये?" मैरी कॉम की इस बात से माही विज का गुस्सा फूट पड़ता है। वह मैरी कॉम से कहती हैं कि मां पर तो आना मत, तब से बैठकर सुने जा रही हूं, इसका मतलब ये नहीं है कि कुछ भी बोलोगे।

माही विज (Mahhi Vij) ने मैरी कॉम को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा, "मैं जैसी भी हूं, बहुत अच्छी मां हूं। मेरे जैसी मां आजतक पैदा नहीं हुई होगी। मैं ऐसी मां हूं जो अपने पति की आज भी इज्जत करती है। तुम्हारी तरह नहीं जो अपने पति की धज्जियां उड़ा रही है, जो बाप है तुम्हारे बच्चों का।" वहीं झगड़े के बाद मैरी कॉम, लव गिल और आम्रपाली दुबे के आगे रोती नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article