वायरल न्यूज़

VIDEO: हाथी ने सड़क पर मचाया तांडव, एक बाइक को कई बार कुचला, बाल-बाल बचा कपल

गुडालूर-केरल घाट रोड पर जंगली हाथी ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। हाथी ने टूरिस्ट कपल की बाइक को कई बार कुचल दिया, जबकि कपल ने भागकर अपनी जान बचाई।

Image

हाथी ने पैरों से कुछल दी बाइक (X/@zingabad)

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी सड़क पर तांडव मचाते हुए नजर आ रहा है। उसके इस उत्पात को देख सड़क पर चल रही गाड़ियां भी थम गईं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना तमिलनाडु के गुडालूर के पास की है। जहां गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक घाट रोड पर आ गया। हाथी को सड़क पर देखते ही दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। लोग दूर खड़े होकर हाथी के सड़क से हटने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक टूरिस्ट कपल के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी सहम गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हाथी ने बाइक को बना दिया कबाड़, कपल ने भागकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, केरल से आए एक कपल दोपहिया वाहन से गुडालूर-केरल घाट रोड से गुजर रहा था। तभी उनका सामना सड़क पर मौजूद जंगली हाथी से हो गया। हाथी को देखकर कपल ने अपनी गाड़ी रोक दी और किसी तरह मौके से भागकर सुरक्षित जगह पहुंचने में कामयाब रहे। कपल के वहां से हटते ही हाथी ने उनकी दोपहिया गाड़ी पर हमला कर दिया। उसने बाइक को कई बार कुचला और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि हाथी बाइक को अपने पैरों से कुचल-कुचल कर उसका कचूमर बना रहा है। गनीमत रही कि कपल समय रहते वहां से दूर भाग गया था। अगर वे कुछ पल और बाइक के पास रुक जाते, तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी।

जंगल से सड़क पर आया हाथी, रोक दी गाड़ियों की रफ्तार

हाथी के सड़क पर आने के कारण काफी देर तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। सड़क पर मौजूद लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे और हाथी के वहां से जाने का इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद हाथी सड़क के किनारे चला गया और फिर धीरे-धीरे जंगल की ओर लौट गया। हाथी के जंगल में वापस जाने के बाद ही सड़क पर यातायात फिर से शुरू हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @zingabad नाम के अकाउंट से लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article