साइना नेहवाल के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करना सिद्धार्थ पर पड़ा भारी, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 08:26 PM IST

Actor Siddharth Booked For His Sexist Comment Against Saina Nehwal: साइना नेहवाल को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया है।

साइना नेहवाल के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करना सिद्धार्थ पर पड़ा भारी, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Photo Credit: Instagram

Actor Siddharth Booked By Hyderabad Cyber Crime Police: जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ ने बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के खिलाफ एक आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हुए थे। एक्टर सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल से माफी भी मांगी थी। लेकिन ताजा मिल रही खबरों के अनुसार, यह विवादित कमेंट करने के बाद एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। हैदराबाद साइबर क्राइम विंग के एडिशनल डीसीपी, केवीएम प्रसाद ने टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए बताया कि प्रेरणा नाम की एक महिला ने एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। एक्टर के खिलाफ आईपीसी 509 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल एक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के साथ सुरक्षा को लेकर हुई चूक पर साइना नेहवाल ने ट्वीट किया था। यह ट्वीट करके साइना नेहवाल ने चिंता जताई थी। साइना नेहवाल के इस ट्वीट पर सिद्धार्थ ने आपत्तिजनक कमेंट करते हुए यह कहा था कि 'दुनिया की छोटी *** चैंपियन ... ईश्वर का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।' इस कमेंट की वजह से सिद्धार्थ के खिलाफ लोग भड़क गए थे और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। जिसके बाद, एक्टर ने साइना नेहवाल से माफी भी मांगी थी। सिद्धार्थ के माफी मांगने पर साइना नेहवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा था कि उन्हें महिला के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

एक्टर सिद्धार्थ को बॉलीवुड फिल्म रंग दे बसंती में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। वह बॉलीवुड फिल्मों समेत साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर सिद्धार्थ को लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है।

End of Article