CLAT 2027: देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में LLB और LLM जैसे लोकप्रिय लॉ कोर्स में प्रवेश पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज यानी 31 अक्टूबर 2026 कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट - CLAT 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिन योग्य और इच्छुक छात्रों ने अभी तक अपना रिजस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म तुरंत सबमिट कर लें। आज रात आवेदन विंडो बंद हो जाने के बाद उम्मीदवारों को दोबारा मौका मिलना बेहद मुश्किल होगा।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश
स्टेप 1 - सबसे पहले कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करें।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'CLAT 2027 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से खुद को पंजीकृत करें।
स्टेप 4 - अपने शैक्षणिक विवरण, व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 5 - अब आवेदन फॉर्म को चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
परीक्षा की तैयारी और अंतिम समय के लिए जरूरी टिप्स
आज अंतिम तिथि होने के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रह सकता है। इसलिए किसी भी तकनीकी बाधा या अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए तुरंत अपना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म और फीस का भुगतान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास अवश्य सुरक्षित रख लें।
परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का प्रैक्टिस
उम्मीदवारों को बता दें कि क्लेट परीक्षा में कॉम्प्रिहेंशन आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स के पिछले वर्षों के पेपर्स और मॉक टेस्ट का अभ्यास तेज कर दें।
