टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से कटा आसिफ खान का पत्ता, लोग बोले- सही रियलिटी चेक मिला...

Bigg Boss 20 Eviction Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से आसिफ खान का पत्ता कट गया है।

Image

Bigg Boss 20 से बाहर हुए आसिफ खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Eviction Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जो कंटेस्टेंट्स की गेम को रोजाना ही पलट रहे हैं। इस सप्ताह 'बिग बॉस 20' से बेघर होने के लिए कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे, कनिका मान, गुल्लू, आसिफ खान और स्काउट ओपी का नाम शामिल है। लेकिन हाल ही में "बिग बॉस 20' के एविक्शन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से आसिफ खान का पत्ता कट चुका है। हैरत की बात तो यह है कि उनके एविक्शन से दर्शक भी बहुत संतुष्ट नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तुम्हारा WKW पर दिखा...'- उदिति ने स्काउट को मारा ताना, एक-दूजे पर जमकर हुए पर्सनल अटैक

'बिग बॉस 20' के फैनपेज के मुताबिक, इस बार आसिफ खान (Aasif Khan) को शो से जाना पड़ा। उन्हें बाकी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे कम वोट मिले थे। वहीं उनकी एक लाइफलाइन पहले ही जा चुकी है। ऐसे में आसिफ खान के पास कोई दूसरा मौका नहीं बचा था। खबरों की मानें तो आसिफ खान के एविक्शन से आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी भावुक नजर आए। हालांकि उनके एविक्शन की खबर की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-यंग डीएसए में भिड़ंत, माही पर भड़के काजी; कौन बना नया कैप्टन?

    बता दें कि आसिफ खान के 'बिग बॉस 20' से बाहर होने पर दर्शकों ने खुशी जाहिर की। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "ये तो बहुत बड़ा एक्टर था ना।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत सही रियलिटी चेक मिला है आसिफ खान को।" तीसरे यूजर ने लिखा, "गुल्लू कनिका की दोस्ती आसिफ को भी खा गई।" चौथे यूजर ने लिखा, "और इसी तरह गुटखा चाचा का खेल खत्म हुआ।" पांचवे यूजर ने लिखा, "शुक्र है, मैं इस एविक्शन से बहुत ज्यादा ही खुश हूं।" वहीं अब 'बिग बॉस 20' में ये देखना दिलचस्प होगा कि आसिफ खान का एविक्शन बाकी कंटेस्टेंट्स की गेम पर क्या असर करता है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article