Varun Dhawan Reunion With Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। आखिरी बार उन्हें 'कॉफी विद करण 9' में देखा गया। वहीं हाल ही में वरुण धवन अपनी लेटेस्ट पोस्ट के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाल ही में रीयूनियन हुआ है। इतना ही नहीं, वरुण धवन ने सिद्धार्थ संग फोटो शेयर कर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को-स्टार संग भाईचारा दिखाया है। वरुण धवन की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी संग ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jiya Shankar और Kaaran Dhanak सगाई के ढाई महीने बाद हुए अलग? क्रिप्टिक पोस्ट से तेज हुईं अटकलें
वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की। फोटो में जहां दोनों एक्टर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट थी, वहीं कियारा आडवाणी मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं। वरुण धवन ने फोटो को शेयर करते हुए दिलचस्प कैप्शन भी लिखा। उन्होंने सिद्धार्थ संग भाईचारा दिखाया और कियारा आडवाणी को 'भाभी जी' बताया। वरुण धवन ने लिखा, "तीखी हां जरूर, लेकिन मेरे भाई के साथ कोई मुकाबला नहीं। भाभी जी, आपकी मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn ने FDA के नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 'बोलो जुबां केसरी' विज्ञापन पर बढ़ी मुश्किलें
वरुण धवन, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को साथ देख फैंस भी बेहद खुश नजर आए। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हम दुआ करते हैं कि आप लोग फिर से साथ नजर आएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कोई दुश्मनी नहीं, सिर्फ भाईचारा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हमें स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर रिटर्न्स चाहिए।" बता दें कि वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में साथ नजर आए थे। सिद्धार्थ के अलावा वरुण धवन ने कियारा आडवाणी संग भी काम किया है। दोनों फिल्म 'जुग जुग जियो' में साथ दिखाई दिये थे।
