Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर घर के आंगन और दरवाजे को सजाएं इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से, हर कोई करेगा तारीफ

Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर घर को खूबसूरत बनाने के लिए सुंदर रंगोली के डिजाइन आजमाएं। जानें आसान और आकर्षक रंगोली आइडियाज, जिनसे आपका आंगन और मुख्य दरवाजा जगमगा उठेगा।

Authored by: gulshan kumarUpdated Oct 31 2026, 11:20 IST
​दिवाली के लिए रंगोली डिजाइनImage Credit : AI01 / 07

​दिवाली के लिए रंगोली डिजाइन

दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और खूबसूरत सजावट का प्रतीक है। इस दिन घर के कोने-कोने को सजाने के साथ ही मुख्य दरवाजे और आंगन को रंगोली से सजाने की भी खास परंपरा है। दिवाली की तैयारियों में रंगोली का अपना अलग ही महत्व है। फूलों, दीपकों, चावल के आटे और रंगों की मदद से आप अपने घर को बेहद खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

​दीपक वाली रंगोलीImage Credit : AI02 / 07

​दीपक वाली रंगोली

दिवाली पर दीपकों का विशेष महत्व है। ऐसे में दीपक वाली रंगोली आपके घर की सजावट को खास बना सकती है। आप गोलाकार रंगोली बनाकर उसके चारों ओर छोटे-छोटे दीयों की आकृति बना सकते हैं। रंगोली के किनारों पर असली मिट्टी के दीये जलाने से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

​कमल के फूल वाली रंगोलीImage Credit : AI03 / 07

​कमल के फूल वाली रंगोली

कमल का फूल मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए दिवाली पर कमल की आकृति वाली रंगोली बनाना एक सुंदर विकल्प हो सकता है। इसके चारों ओर छोटे दीपक या बारीक डिजाइन बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। यह डिजाइन पूजा घर या मुख्य दरवाजे के सामने बेहद सुंदर लगेगा।

​फूलों की रंगोली से महक उठेगा घर​Image Credit : AI04 / 07

​फूलों की रंगोली से महक उठेगा घर​

अगर आप रंगों के बजाय प्राकृतिक चीजों से सजावट करना चाहते हैं, तो फूलों की रंगोली बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रंगोली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ घर को फूलों की खुशबू से भी महका देती है।

​मोर डिजाइन वाली रंगोली​Image Credit : AI05 / 07

​मोर डिजाइन वाली रंगोली​

मोर की आकृति वाली रंगोली हमेशा से लोगों की पसंद रही है। अगर आप इस दिवाली कुछ बड़ा और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो मोर डिजाइन चुन सकते हैं। इसमें नीले, हरे, पीले और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल करें। मोर के पंखों को बारीकी से सजाएं और आसपास छोटे-छोटे फूलों की आकृतियां बनाएं। यह डिजाइन घर के मुख्य द्वार या बड़े आंगन में खूब जचेगा।

​स्वास्तिक वाली रंगोली​Image Credit : AI06 / 07

​स्वास्तिक वाली रंगोली​

दिवाली पर पूजा स्थल को सजाने के लिए स्वास्तिक और मोरपंख वाली रंगोली एक अच्छा विकल्प है। आप बीच में स्वास्तिक बनाकर उसके चारों ओर मोरपंख, फूल और छोटी दीपक आकृतियां बना सकते हैं। लाल, पीले, हरे और सफेद रंगों का मेल इस डिजाइन को पारंपरिक और आकर्षक लुक देगा। पूजा की चौकी के सामने ऐसी रंगोली बनाने से सजावट में एक अलग ही निखार आ जाएगा।

​आसान डॉट रंगोली से कम समय में करें सजावटImage Credit : AI07 / 07

​आसान डॉट रंगोली से कम समय में करें सजावट

अगर आपको रंगोली बनाना ज्यादा नहीं आता या आपके पास समय की कमी है, तो डॉट रंगोली आपके लिए बेहतर रहेगी। कम मेहनत में सुंदर रंगोली बनाने का यह शानदार तरीका है। बच्चे भी बड़ों की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!