Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम रोज नया-नया रुख ले रही है। वहीं अभी तक कई कंटेस्टेंट्स को दोस्त से दुश्मन बनते भी देख लिया गया है। आज शो का वीकेंड का वार है और खास बात तो यह है कि सलमान खान इस वीकेंड का वार पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। जहां बीते सप्ताह उनकी जगह रोहित शेट्टी नजर आए थे तो वहीं इस हफ्ते सलमान खान एक बार फिर से 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार की कमान संभालते दिखेंगे। हाल ही में "बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान स्काउट ओपी पर भड़कते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने मिटाईं ScoutOP-Love Gill की दूरियां तो Kamya Punjabi हुईं फिदा
सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में कहा कि इस शो में ये बहन शब्द ही पनौती है। उन्होंने स्काउट (Scout OP) को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "एक बात तो आपने साबित कर दी है कि आप किसी के साथ भी लॉयल नहीं हो। आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं, उसे गर्लफ्रेंड के सामने बचा नहीं पाए। तुम्हें चालाकी से फंसाया? क्या आप पागल हो? बेवकूफ हो या दूध पीते बच्चे हो? मुझे समझ नहीं आता कि आप दूसरों पर इल्जाम क्यों लगाते हैं। कट-ऑफ करने के लिए कहा है, लेकिन आपसे लव से दूरी नहीं सही जा रही थी। ऐसे में अगला स्टेज आया कि 'रिश्ता वही पर मसाज नहीं।' आपने पटाने के चक्कर में फर्जी वादा किया है, आपसे घटिया आदमी कोई नहीं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से कटा आसिफ खान का पत्ता, लोग बोले- सही रियलिटी चेक मिला...
सलमान खान (Salman Khan) की बातों पर स्काउट ओपी ने सफाई देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह उस वक्त फ्रीज हो गए थे। वहीं सलमान खान ने आगे कहा कि आपको कहना चाहिए था कि इन सबमें गलती मेरी है। 'बिग बॉस 20' के इस प्रोमो वीडियो पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान ने सच में स्काउट ओपी को फटकार लगाई है या उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स के शब्दों को कहा है।
