Jiya Shankar Open Up On Break Up Rumors: टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में जिया शंकर अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। जिया शंकर को लेकर अटकलें लग रही थीं कि उनका और करण धनक (Kaaran Dhanak) का ब्रेकअप हो गया है। जिया शंकर की पोस्ट को देख ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सगाई के दो महीने बाद ही वह और करण धनक अलग हो गए हैं। जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर भी करण धनक को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद से इन अटकलों को और हवा मिल गई। लेकिन अब इस मामले पर जिया शंकर ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jiya Shankar और Kaaran Dhanak सगाई के ढाई महीने बाद हुए अलग? क्रिप्टिक पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

Jiya Shankar ने ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
जिया शंकर (Jiya Shankar) ने अपने और करण धनक के रिलेशनशिप पर तो कुछ खास नहीं कहा, लेकिन लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही है। बता दें कि जिया शंकर और करण धनक की रोमांटिक तस्वीरें अभी भी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम एकाउंट पर मौजूद हैं। करण धनक ने इसी साल 5 अगस्त को जिया शंकर को प्रपोज किया था। करण के प्रपोजल से जिया शंकर भावुक नजर आई थीं।
