शहर

दिल्ली वालों ध्यान दो! घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, रन फॉर यूनिटी के चलते बदलेगा यातायात

Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली 'रन फॉर यूनिटी' के मद्देनजर नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

Image

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली 'रन फॉर यूनिटी' के मद्देनजर नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की है।

बकौल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन सुबह 3:30 बजे से लेकर लगभग सुबह 9:00 बजे तक प्रभावी रहेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को आयोजन स्थल के आसपास की सड़कों पर जाने से बचने और अपनी यात्रा को एडवाइजरी के हिसाब से प्लान करने की सलाह दी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की भी अपील की, ताकि आयोजन के दौरान जाम की स्थिति से बचा जा सके।

वाहन चालकों के लिए क्या है निर्देश?

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि वाहन चालक रास्ते में लगाए गए डायवर्जन और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इससे सड़कों पर भीड़भाड़ और जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। यातायात संबंधी ताजा जानकारी और सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।

रन फॉर यूनिटी का रूट

'रन फॉर यूनिटी' दौड़ मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर 1 से शुरू होकर सी-हेक्सागन (C-Hexagon) की तरफ बढ़ेगी, जहां से शाहजहां रोड के सामने वाली रेडिकल रोड से होकर नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर जाकर समाप्त होगी।

यातायात नियम और प्रभावित चौराहे

सी-हेक्सागन की ओर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौराहों पर विशेष प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।

  • भगवान दास रोड क्रॉसिंग
  • पुराना किला रोड / मथुरा रोड क्रॉसिंग
  • शेरशाह रोड / मथुरा रोड क्रॉसिंग
  • डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग / सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग
  • पांदारा रोड / सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग
  • क्यू-पॉइंट (Q-Point)
  • मानसिंह रोड गोल चक्कर
  • जसवंत सिंह रोड गोल चक्कर
  • फिरोज शाह रोड / के.जी. मार्ग क्रॉसिंग
  • मंडी हाउस / कॉपरनिकस मार्ग गोल चक्कर

ट्रैफिक डायवर्जन जमीनी हालात और सुरक्षा स्थितियों के हिसाब से लागू किए जाएंगे। हालांकि, इमरजेंसी व्हीकल की आवाजाही को पूरी तरह निर्बाध रखा जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article