एजुकेशन

Special TET Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Special TET Admit Card 2026: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वह अब इसे आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Special TET Admit Card 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Special TET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे और आगामी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत खबर है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी और संबंधित शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। जिन सेवारत शिक्षकों और पात्र अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा या भागदौड़ से बचा जा सके।

स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026 कब है?

यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 3 नवंबर को किया जा रहा है। परीक्षा से 4 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक कक्षा 1 से 5वीं के लिए और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 जे तक कक्षा 6 से कक्षा 8वीं के लिए आयोजित की दाएगी।

स्पेशल TET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Special TET Admit Card 2026 Download' या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें।

स्टेप 4 - विवरण दर्ज करने के बाद 'Submit' या 'Login' बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5 - एडमिट कार्ड में दिए गए अपने नाम, परीक्षा केंद्र के पते और परीक्षा समय की अच्छी तरह जांच कर लें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा के दिन एग्जाम के रिपोर्टिंग टाइम से करीब 45 मिनट से एक घंटे पहले पहुंचे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article