क्रिकेट

IND vs NZ ODI: प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई पहले तीन वनडे के लिए टीम में एंट्री

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव का ऐलान कर दिया है। चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री।

Image

आकिब नबी (फोटो क्रेडिट BCCI)

मुंबई: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरुआत तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की एंट्री हुई है। आकिब को इससे पहले सीरीज के आखिरी दो एकदिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में जगह दी गई थी लेकिन अब वो सीरीज के पांचों मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

पांचों मैच के लिए वनडे टीम का हिस्सा होंगे आकिब नबी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा। आकिब की सीरीज के पहले तीन वनडे के लिए टीम में एंट्री का ऐलान करते हुए बीसीसीआई ने कहा, पुरुषों की चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए घोषित टीम में आकिब नबी को शामिल किया है। दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज को पूर्व में घोषित टीम में चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था। लेकिन अब वो वनडे सीरीज के शुरुआत से ही टीम का हिस्सा होंगे।

टेस्ट सीरीज में खेलने की प्रसिद्ध की आस है बाकी

प्रसिद्ध कृष्णा फिटनेस साबित नहीं कर पाने की वजह से पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उस चोट से वो पूरी तरह अबतक नहीं उबर पाए हैं। उनकी न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। हालांकि प्रसिद्ध अभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल होने की दौड़ में शामिल हैं। अगर वो फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें उन्हें न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टूर मैच के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया जा सकता है। ये मुकाबला 7 नवंबर से खेला जाएगा।

पहले तीन वनडे के लिए भारत की अपडेटेड वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए), आकिब नबी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article