देश

'मोदी कहीं नहीं जाएंगे जब तक...' गुजरात के बनासकांठा में खास पोस्टर लेकर पहुंची महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे से पहले बनासकांठा में ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ लिखे पोस्टर चर्चा में हैं। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाए बिना मोदी कहीं नहीं जाएंगे। यह बयान मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी के बाद आया है।

Image

पीएम मोदी कहीं नहीं जाएगा' का पोस्टर लेकर बनासकांठा पहुंचीं महिलाएं। BJP X handle

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उनके दौरे की शुरुआत बनासकांठा से हो रही है। पीएम की सभा से पहले यहां बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक जुटने लगे हैं। इस दौरान बनास डेयरी से जुड़ी महिलाएं खास पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचीं। इन पर लिखा था, 'मोदी कहीं नहीं जाएगा।'

वहीं, कार्यक्रम में गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब तक भारत टॉप इकोनॉमी नहीं बनता, भारत कहीं नहीं जाएगा। जब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बनता। मोदी कहीं नहीं जाएगा। जब तक भारत दुनिया का मैन्यूफैक्चरिंग हब नहीं बनता, मोदी कहीं नहीं जाएगा।

उन्होंने आगे कहा," जब तक भारत के हर गरीब को पक्का छत नहीं मिलता, मोदी कहीं नहीं जाएगा। देश के गरीबी मिटाए बिना मोदी कहीं नहीं जाएगा। जब तक देश के दूर-दराज इलाकों का विकास नहीं हो जाता, मोदी कहीं नहीं जाएगा। जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता तब तक मोदी कहीं नहीं जाएगा।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी है। किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह योजना करोड़ों किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है।

क्या है मामला?

दरअसल, पटना में 25 अक्टूबर को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जब मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे थे, तभी [भीड़ में एक शख़्स कहने लगा, "मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे। वो यहीं रहेंगे।"

इस पर खरगे बेहद नाराज दिखे और उन्होंने पीएम मोदी के पिता का ज़िक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की। खरगे की टिप्पणी के बाद उस शख़्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया। हालांकि, खरगे के बयान के बाद सियासी हंगामा शुरू हो गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article