बॉलीवुड

'Gadar 2' के नक्शेकदम कदम पर चले Shah Rukh Khan, 'Jawan' देखने के लिए निकाला बड़ा ऑफर

Buy-One-Get-One Ticket Offer for Jawan: सनी देओल के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी फिल्म 'जवान' (Jawan) के लिए एक के साथ एक फ्री टिकट के ऑफर की बड़ी घोषणा कर दी है। इस ऑफर के बाद 'जवान' की कमाई में उछाल आ सकता है।

Image

Sunny Deol and Shah Rukh Khan

Buy-One-Get-One Ticket Offer for Jawan: साल 2023 में अब तक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दो फिल्में 'पठान' (Pathaan) और 'जवान' (Jawan) रिलीज हुईं। इन दोनों ही फिल्मों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। शाहरुख खान के साथ साल 2023 सनी देओल की 'गदर 2' के लिए भी जाना जाएगा। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। लगभग 1 महीने तक सिनेमाघरों में चलने के बाद मेकर्स ने 'गदर 2' देखने वालों के लिए एक के साथ एक फ्री टिकट का ऑफर निकाला था। ऐसे में अब सनी देओल के नक्शेकदम पर चलते हुए शाहरुख खान ने भी 'जवान' के लिए एक के साथ एक फ्री टिकट की घोषणा कर दी है।

शाहरुख खान की 'जवान' को देखने के लिए अब उनके फैन्स की भीड़ सिनेमाघरों में एक बार फिर बढ़ सकती है। कम होती कमाई को देखने के बाद निर्माताओं ने 'जवान' देखने वालों के लिए एक के साथ एक फ्री टिकट का ऑफर निकाल दिया है। ऐसे में हम हरकोई अपनी फैमिली को ये फिल्म बड़े पर दिखा पाएगा।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की 'जवान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 576 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन साउथ डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article