बॉलीवुड

अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर, एक्टर की आत्महत्या के बाद से खाली पड़ा था फ्लैट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 26, 2023, 05:52 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)a का घर खरीदा है। इस घर में एक्टर की आत्महत्या के बाद से कोई नहीं रह रहा था। तीन साल बाद इस घर को एक्ट्रेस ने खरीद लिया है।

Image

adah sharma (Credit pic: instagram)

द केरल स्टोरी (The Kerala Story) फेम अदा शर्मा (Adah Sharma) ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का घर खरीदा लिया है। साल 2020 में सुशांत की आत्महत्या के बाद से ये घर खाली पड़ा था। एक्टर के मौत के बाद से इस घर में कोई किराएदार नहीं आया था और ना ही कोई इस घर को खरीद रहा था। एक्टर की मौत के बाद से ये घर सुर्खियों में था। 3 साल बाद अदा ने इस घर को खरीद लिया है।

कुछ समय पहले ही ये खबर सामने आया थी कि एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना नया खरीदा है। एक्ट्रेस ने भी अब इस बात को कंफर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की आत्महत्या के बाद इस घर के किराए को बढ़ा दिया गया था।

अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर

कई लोगों ने इससे पहले घर को खरीदने की इच्छा जताई थी। लेकिन ये डील अदा शर्मा के हाथ लग गई है। साल 2021 में बताया गया था कि सुशांत ने इस सी फेसिंग बंगले को 4.5 लाख रुपये के किराए पर लिया था। साल 2020 में एक्टर ने अपने घर के पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के निधन से हर किसी को गहरा झटका लगा था। अदा शर्मा के करियर की बात करें तो वो वेब सीरीज कमांडो में नजर आई थीं। एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article