बॉलीवुड

Dev Kohli Death: गीतकार देव कोहली ने 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मैंने प्यार किया, बाजीगर जैसी फिल्मों से मिली थी पहचान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 26, 2023, 12:36 PM IST

Dev Kohli Death: वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली का निधन हो गया है। गीतकार ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। गीतकार के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर अनु मलिक, उत्तम सिंह समेत कई सेलेब्स ने शोक जताया है। उन्होंने गुंडा से साल 1969 में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Image

Dev Kohli (credit pic: instagram)

Dev Kohli Death: मशहूर वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देव ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वो लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर्स ने जवाब देते हुए उन्हें 8- 10 दिन पहले ही घर भेजा था। आज सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। देव के निधन पर अनु मलिक (Anu Malik), आनंद राज आनंद (Anand Raj Anand), उत्तम सिंह (Uttam Singh) समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया है।

देव कोहली ने अपने समय से एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए थे। उन्होंने मैंने प्यार के लिए कबूतर जा जा, आज शाम होने आई, आते जाते हसंते गाते जैसे कई सुपरहिट गीत लिखे थे।

देव कोहली ने लिखे 100 से ज्यादा हिट गाने

इसके अलावा उन्होंने हम आपके हैं कौन', 'बाजीगर', 'जुड़वा 2', 'मुसाफिर', 'इश्क', 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला', 'टैक्सी नंबर 911 जैसी हिट फिल्मों के लिए 100 से ज्यादा गाने लिखे थे। उनका जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। सिंगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म गुंडा से की थी। गीतकार के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 6 बजे ओशिवारा क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनका जाना सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। गीतकार के निधन पर फैंस शोक जता रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article