इलेक्शन

Rajya Sabha Elections UP: अखिलेश यादव के साथ हो गया खेला, जीत जाएगी BJP? सपा की मीटिंग में नहीं पहुंचे 8 विधायक!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 27, 2024, 10:04 AM IST

Rajya Sabha Elections UP: सपा के 8 विधायक उस मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं, जिसे अखिलेश यादव ने बुलाया था।

Image

सपा की मीटिंग में नहीं पहुंचे 8 विधायक

Photo : PTI

Rajya Sabha Elections UP: राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग होनी है। उत्तर प्रदेश में 10वीं सीट के लिए मुकाबला फंसा हुआ है। समाजवादी पार्टी एक सीट गंवाती दिख रही है। पहले से ही 2 वोटों की कमी का सामना कर रहे अखिलेश यादव को वोटिंग से एक दिन पहले दोहरा झटका लगा है। पहले तो राजा भैया ने साफ कर दिया कि वो बीजेपी के पक्ष में जाएंगे, वही शाम होते-होते एक और बड़ी खबर आ गई। खबर है कि सपा के 8 विधायक उस मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं, जिसे अखिलेश यादव ने बुलाया था।

सपा की बैठक में ये 8 विधायक नहीं पहुंचे

  • राकेश पाण्डेय
  • अभय सिंह
  • राकेश सिंह
  • मनोज पाण्डेय मुख्य सचेतक सपा विधायक दल
  • विनोद चतुर्वेदी
  • महाराजी प्रजापति
  • पूजा पाल
  • पल्लवी पटेल

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा का गणित

Rajya Sabha Elections 2024 LIVE

उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी यानी मंगलवार को होने वाले राज्यसभा की 10 सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आठ और विपक्षी समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा और सपा के पास क्रमशः सात और तीन सदस्यों को निर्विरोध राज्यसभा भेजने के लिए विधानसभा सदस्यों का पर्याप्त संख्या बल है, लेकिन भाजपा ने अपने आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को मैदान में उतारा है, जिससे एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है।

किसके पास कितने वोट

कुल 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा और सपा क्रमशः 252 विधायकों और 108 विधायकों के साथ दो सबसे बड़े दल हैं। सपा की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के पास दो सीट हैं। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 13, निषाद पार्टी को छह, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को छह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक सीट मिली है। फिलहाल विधानसभा में चार सीट खाली हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के लिए एक उम्मीदवार को लगभग 37 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी। सपा के पास 109 वोट हैं, उसे दो वोट और जीत के लिए चाहिए था, लेकिन अब 8 और गायब हो गए हैं। बीजेपी के पास 11 वोट कम हैं, इसमें राजा भैया और सपा के 8 विधायकों को मिला दें तो वो संख्या तक पहुंचती दिख रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article