एक्सप्लेनर्स

Rajya Sabha Elections 2024: कर्नाटक में राज्यसभा की सीट 4 और कैंडिडेट 5, बिना क्रॉस वोटिंग JDS की जीत संभव नहीं; उलझा समीकरण

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 26, 2024, 07:16 PM IST

Rajya Sabha Elections 2024: कर्नाटक से कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपने तीन उम्मीदवारों को उतारा है। अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को कांग्रेस राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है।

Image

कर्नाटक में विधायकों को कांग्रेस ने किया रिसॉर्ट में शिफ्ट (फोटो- DKShivakumar.official)

Rajya Sabha Elections 2024: कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने एक एक्सट्रा उम्मीदवार मैदान में उतार कर कांग्रेस को डरा दिया है। सीट चार है और उम्मीदवार 5। कर्नाटक में विधायकों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस को तीन सीट और बीजेपी को एक सीट मिल सकती है। लेकिन बीजेपी ने अपना उम्मीदवार तो उतारा ही साथ ही अपनी सहयोगी पार्टी जेडीएस से भी एक उम्मीदवार मैदान में उतरवा दिया। जिसके बाद कांग्रेस, तोड़फोड़ की आशंका से ऐसी डरी कि विधायकों को रिसॉर्ट भेजरही है।

कर्नाटक से कौन-कौन राज्यसभा के उम्मीदवार

कर्नाटक से कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपने तीन उम्मीदवारों को उतारा है। अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को कांग्रेस राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। बीजेपी ने नारायण स्वामी बंडगे को और जेडीएस ने डी. कूपेंद्र रेड्डी को राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है।

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में किसके पास कितने वोट

कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 विधायक हैं। जिसमें बीजेपी के पास 66, जेडीएस के पास 19 और कांग्रेस के पास 134 विधायक हैं। एक एसकेपी, 1 केआरपीपी और दो निर्दलीय भी है। ये चारों कांग्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं।

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव का गणित

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को 46 वोटों की जरूरत है। ऐसे में बीजेपी का एक सीट पक्का है, उसके बाद उसके पास 20 विधायक बचते हैं। बीजेपी के ये बीस जेडीएस के साथ मिल जाते हैं तो जेडीएस के पास 39 वोट हो जाते हैं, मतलब जीत के लिए 7 वोट और चाहिए। जो उसके पास है नहीं, इसके लिए कांग्रेस के वोटों को तोड़ना पड़ेगा। कांग्रेस को 3 उम्मीदवारों के लिए 138 वोट चाहिए, जो निर्दलीय मिलाकर हो जाता है। दावा है कि इस बार जेडीएस और बीजेपी के विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

भाजपा है समीकरण बिगाड़ने में माहिर

वोटों के हिसाब से भले ही कांग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा हो, लेकिन उसका मुकाबला बीजेपी है। जो किसी भी समीकरण को उलट सकती है। इसका नजारा पिछले कुछ राज्यसभा चुनावों में देखने को मिल चुका है। हरियाणा से लेकर यूपी तक महाराष्ट्र तक के पिछले राज्यसभा चुनावों में बीजेपी खेला कर चुकी है। कांग्रेस जीती हुई बाजी हार चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस जरूरी संख्या के बाद अपने विधायकों को लेकर रिसॉर्ट लेकर जाने वाली है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!