
Rajya Sabha Election 2024, Voting Updates: यूपी, हिमाचल में बीजेपी की बड़ी जीत; कर्नाटक में कांग्रेस ने मारी बाजी
Rajya Sabha Election Result 2024, UP, Himachal Pradesh, karnataka Rajya Sabha Chunav Voting Updates in Hindi(उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल राज्यसभा चुनाव अपडेट): कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में चार में से तीन सीटें जीतीं, भाजपा ने यूपी में 10 में से आठ सीटें जीतीं, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जहां पार्टी बहुमत में है। 34-34 मतों से मुकाबला बराबर होने के बाद लॉटरी(पर्ची से) से जीते बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन। जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी अमित शाह और जे पी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को इस जीत को देखते हुए त्याग पत्र देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की 10, हिमाचल की एक और कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान मंगलवार को समाप्त हो गया। अब सबकी निगाहें नतीजों पर हैं। राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक से चार और हिमाचल प्रदेश से एक सदस्य का चुनाव होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपना वोट डाला। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस ने सोमवार को अपने सभी विधायकों को एक होटल में स्थानांतरित कर दिया। चुनाव से एक दिन पहले सोमवार रात को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक में आठ विधायक शामिल नहीं हुए थे। पढ़ें 27 फरवरी (मंगलवार) प्रमुख समाचार और राज्यसभा चुनाव के पल-पल के अपडेट्स: