इलेक्शन

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Schedule: राजस्थान में किस दिन होंगे लोकसभा चुनाव, यहां जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 06:20 PM IST

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Candidates List in Hindi: पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मोदी लहर पर सवार होकर राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। यहां एनडीए गठबंधन ने 25 की 25 लोसकभा सीटें अपने नाम की थीं। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया है।

Image

राजस्थान लोकसभा चुनाव

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: चुनाव आयोग ने लोसकभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तरीख के बीच होंगे और चुनावी नतीजे 4 जून को जाएंगे। देश भर में चुनाव पिछली बार की तरह 7 चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को 12 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

राजस्थान की बात करें तो यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में हुए उलटफेर और बीजेपी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के लिए राह मुश्किल जरूर नजर आ रही है। राजस्थान की 25 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी तक 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं, कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

यहां देखें बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

लोकसभा सीट बीजेपी कांग्रेस
अजमेर
अलवरभूपेंद्र यादव ललित यादव
बांसवाड़ामहेंद्र मालवीय
बाड़मेरकैलाश चौधरी
भरतपुररामस्वरूप कोलीसंजना जाटव
भीलवाड़ा
बीकानेरअर्जुन राम मेघवालगोविंद राम मेघवाल
चित्तौड़गढ़सीपी जोशीउदय लाल आंजना
चूरूदेवेंद्र झाझरिया राहुल कस्वां
दौसा
जयपुर
जयपुर ग्रामीण
जालोर-सिरोहीलुम्बाराम चौधरीवैभव गहलोत
झालावाड़-बाड़मेरदुष्यंंत सिंह
झुंझुनूंबृजेंद्र ओला
करौली - धौलपुर
कोटाओम बिड़ला
नागौरज्योति मिर्धा
पालीपीपी चौधरी
राजसमंद
सीकरस्वामी सुमेधानंद सरस्वती
टोंक - सवाई माधोपुरहरिशचंद्र मीणा
उदयपुर मन्नालाल यादव ताराचंद मीणा
गंगानगर
जोधपुरगजेंद्र सिंह शेखावतकरण सिंह उचियारड़ा

कैसा रहा था पिछला लोकसभा चुनाव

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मोदी लहर पर सवार होकर राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। यहां एनडीए गठबंधन ने 25 की 25 लोसकभा सीटें अपने नाम की थीं। इसमें 24 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं, तो एक सीट एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLTP) ने जीती थी। सभी 25 सीटों पर औसत 3.40 लाख वोटों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article