इलेक्शन

'आज कल 'सद्दाम हुसैन' की तरह दिखने लगे हैं राहुल गांधी', हिमंत बिस्वा का तंज, अलका लांबा ने 'कुत्ते' वाली दी मिसाल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 23, 2022, 10:37 PM IST

Himanta Biswa sarma on rahul gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- आज कल सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं राहुल गांधी, इसे लेकर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

Image

गुजरात चुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है

Photo : BCCL

गुजरात चुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है और कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार प्रतिवार चल रहा है, मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव प्रचार के लिए कुबेरनगर आए थे और वहां जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर वार किए।

उन्होंने कहा कि इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चेहरा बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन की तरह अधिक दिखते हैं, साथ ही उन्होंने सावरकर के ऊपर टिप्पणी को लेकर भी राहुल पर नाराजगी जताई। बिस्वा ने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है, कांग्रेस का व्यवहार उनके करीब हैं जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं।

वहीं इसे लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिमंत बिस्वा के इस बयान का पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, जो राहुल गांधी के बारे में ऐसा अनर्गल बोल रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज हिमंत बिस्वा जो भी हैं वह राहुल गांधी की वजह से हैं, इसलिए उन्हें राहुल के प्रति अपनी भाषा को संभालना चाहिए दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस गुजरात में अच्छी फाइट दे रही है।

'राहुल ने हिमंता की बजाय अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी'

वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा बिस्वा के इस बयान से भड़क गई हैं, उन्होंने बिस्वा के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए तंज कसा और कहा- अच्छा हुआ जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मिलने गए थे तो राहुल ने हिमंता की बजाय अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article