एजुकेशन

Gandhi Jayanti 2023: क्या है एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान - नोट करें डेट और टाइम, जानें कैसे जुड़ें इस कैंपेन से

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Sep 28, 2023, 06:36 PM IST

Ek Tareekh Ek Ghanta Ek Saath Swachhata Hi Seva Abhiyan in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में एक अक्टूबर 2023 को एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान की अपील की है। इस तरह वह महात्मा गांधी के 105वें जन्म दिवस के मौके पर उन्हें स्वच्छांजलि देने को कहा है। जानें क्या है एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान हिंदी में।

Image

Ek Tareekh Ek Ghanta Ek Saath Campaign Details

Ek Tareekh Ek Ghanta Ek Saath Swachhata Hi Seva Abhiyan in Hindi: महात्मा गांधी की 105वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से राष्ट्रपिता को स्वच्छांजलि देने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान शुरू करने को कहा। दरअसल यह एक स्वच्छता अभियान है जिसके तहत एक अक्टूबर 2023 को सभी देशवासी एकजुट होकर सार्वजनिक जगहों की सफाई में अपना योगदान देंगे। बता दें कि हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है। इसी दिन राष्ट्रपिता गांधी का जन्म दिवस होता है।

What Is The 'Ek Tareekh, Ek Ghanta, Ek Saath' Campaign

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कैंपेन एक बड़ा स्वच्छता अभियान है जो 2023 की गांधी जयंती से एक दिन पहले चलाया लाएगा। यह स्वच्छता पखवाड़ा - स्वच्छता ही सेवा अभियान का एक हिस्सा है। इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से देश की स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान की अपील की है। एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कैंपेन की तारीख 1 अक्टूबर दिन रविवार है। एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कैंपेन का समय 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे का है।

Ek Tareekh, Ek Ghanta, Ek Saath Campaign Date and Time

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ की तारीख व समय

  • अभियान : एक तारीख, एक घंटा, एक साथ
  • तारीख : 1 अक्टूबर 2023
  • दिन : रविवार
  • समय : सुबह 10 बजे से
  • अवधि : एक घंटा
  • उद्देश्य : स्वच्छता को बढ़ावा देना
  • मौका : गांधी जयंती, 2 अक्टूबर पर

How to Participate in Ek Tareekh, Ek Ghanta, Ek Saath Campaign

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान से कैसे जुड़ें: महात्मा गांधी ने अपने संदेशों में स्वच्छता का प्रचार किया था और वह स्वच्छता आंदोलन चलाने वाले अग्रिम नेता थे। उनकी बातों को आज के दौर में लागू करने के लिए सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं।

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत देशवासी एकजुट होकर बाजारों, रेलवे ट्रैक, धार्मिक जगहों, पानी वाली जगहों आदि की सफाई में एक घंटे का अपना श्रमदान दे सकते हैं। हर शहर, ग्राम पंचायत, और तमाम सरकारी विभाग इस अभियान से जुड़ने वाले नागरिकों की मदद करेंगे।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article